छपरा में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, नहीं हुई शव की शिनाख्त

author
0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk – छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गला रेत कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. युवक का शव दाउदपुर थाना अंतर्गत मदनसाठ गांव स्थित चंवर से बरामद किया गया है. इस संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण सुबह में शौच के लिए चंवर की तरफ गए थे. तभी उन लोगों ने एक युवक का शव देखा. जिसके बाद यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. वहीं स्थानीय लोगों को इस बात की सूचना दाउदपुर थानाध्यक्ष को दी.

सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि युवक की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. वहीं इस मामले में दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव के चंवर से एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी हत्या गला रेतकर की गई है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस प्रयास में लगी है. मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

वहीं इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार युवक को कहीं और से लाकर हत्या करने के बाद वहां फेंका गया है. क्योंकि यह काफी सुनसान इलाका होता है और दिन में भी कम ही लोग इधर से आते जाते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *