83 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ छपरा के दो तस्कर गोपालगंज में गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के कटेया थाना अंतर्गत जमुनहा हाई स्कूल के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक ट्रक के केबिन से सटे बनाए गये तहखाने से पुलिस ने 83 कार्टून अंग्रेजी शराब एवं 48 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया. जिसकी कुल मात्रा मात्रा 905.4 लीटर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने मौके से ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार ट्रक चालक एवं खलासी सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत गांग सरगट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार राय एवं राकेश राय बताये गये हैं. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चालक एवं खलासी को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में उनसे पूछताछ भी की गई कि शराब की डिलीवरी किसको देनी थी. जब तू शराब की कीमत करीब 12 लख रुपए बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *