8 वर्षीय मासूम के साथ कजन ने किया अ’प्राकृतिक यौ’नाचार ; न’वजात प्राथमिक की द’र्ज

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां उसके साथ किसी गैर ने नहीं उसके अपने कजन ने अप्राकृतिक यौनाचार किया है. जिसके बाद इस घटना में घर वालों को बताने पर उसे उसे नदी में फेंक कर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना के बाद वह बच्चा जब घर पहुंचा तो घर वालों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसे परिवार वाले लेकर आरोपी धीरज के घर शिकायत करने पहुंचे तो वे लोग उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए और पुलिस कंप्लेन नहीं करने पर धमकी दी. जिसके बाद घर वाले बच्चे को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इस घटना की सूचना दरियापुर थाना पुलिस को दी.

 

सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने बच्चे को मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पीड़ित के बयान पर उसके कजन धीरज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस धीरज की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़ित परिवार के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. तभी उसका कजन उसे बहला-फुसला कर नदी के पास ले गया और वहां सुनसान पाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और इस घटना की जानकारी देने पर उसे नदी में फेंक कर करने की धमकी भी दी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *