6 वर्षीय मासूम समेत दो की डूबने से हुई मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्र में डूबने से एक मासूम बच्चा समेत दो की मौत हुई है. जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत गांव स्थित पोखर में डूबने से 6 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत हो गई. मृत आदर्श रसूलपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पटेल का पुत्र बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है गांव के बच्चों के साथ खेलते-खेलते वह पोखर की तरफ गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह पोखर में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Add
जबकि, दूसरी घटना जिले के डेरनी थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव स्थित नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई. मृत मछुआरे की पहचान जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी कमलेश साहनी के 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश साहनी के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है वह नदी तट की तरफ गया था, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब गया. सूचना के बाद घर वाले रोते-पीटते घाट पर पहुंचे और खोजबीन प्रारंभ की गई. जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद किया गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *