5 दिनों से लापता बच्चे का शव पोखर से बरामद ; गोपालगंज का है रहने वाला

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली गांव स्थित सतजोड़ा उच्च विद्यालय के समीप पोखर से देर शाम एक बच्चे का शव बरामद किया गया. शव की सूचना के बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. जिसके बाद बच्चे की पहचान की गई. बताया जाता है कि वह बच्चा 5 दिनों से लापता था. मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पाकर पानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पोखर से बाहर निकलवाया. बच्चे के शव की पहचान गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के बुधसी गांव निवासी स्वर्गीय उमेश राम के छह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई.

बताया जाता है कि वह अपने नाना के घर पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव निवासी दशरथ राम के घर रहता था. मिली जानकारी के अनुसार बालक आदित्य गत 6 दिसंबर की दोपहर से घर से गायब था. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद ज़ब उसका कोई पता नहीं चल पाया तो बच्चे के नाना दशरथ राम ने 8 दिसंबर को पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें बिजौली गांव निवासी सुदीश राय पर बिस्कुट का लालच दिखाकर आदित्य को साइकिल पर बिठाकर ले जाने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रह है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *