30 दिन के मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने मुर्गी फार्म संचालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी ; कहा प्रदूषण के कारण बच्चे की हुई मौत

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   30 दिन के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत उसके घर परिवार सहित गांव वालों को भी रुला गया. इस घटना के बाद मृत मासूम के पिता के द्वारा गांव में घर से सटे चल रहे मुर्गी फार्म हाउस को कारण बताते हुए उसके संचालक शीतल पुर निवासी राकेश सिंह एवं जितेंद्र प्रसाद साह के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. मृत नवजात जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी राजकुमार राउत का पुत्र अभिराज बताया गया है, जो कि अपने माता-पिता के साथ अपनी बुआ के घर जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर ही ररह रहा था और अचानक उसकी मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता के द्वारा आरोप लगाया गया है कि घर के समीप चल रहे मुर्गी फार्म के दुर्गंध एवं प्रदूषण के कारण उसके बच्चे की मौत हुई है.

Add

मुर्गी फार्म से पूरे गांव में है आक्रोश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नयागांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में घनी आबादी है और इस घनी आबादी के बीच एक मुर्गी फार्म चलाया जा रहा है. जिसके कारण पूरे गांव में जहां बदबू का माहौल रहता है वही मुर्गी फार्म के कीड़े-मकोड़े लोगों के घर में घुस जाते हैं. जिसको लेकर कई बार बैठकें हो चुकी है और थाना को भी शिकायत की गई है. लोगों का कहना है कि प्रदूषण और काफी संख्या में मक्खियों के झुंड के कारण गांव में बीमारी फैल रही है और सांस लेने में भी परेशानी होती है. इस प्रदूषण के कारण आज बच्चों की मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *