23 दिसंबर को छपरा शहर की बिजली दिन भर रहेगी गुल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के तेलपा ग्रिड में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है जिसके कारण तेलपा ग्रिड से निकलने वाले 33 के0वी0 फीडर 23 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से 05:00 बजे तक बंद रहेंगें. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत एसडीओ धीरज सिन्हा ने बताया कि मेंन्टेनेंस कार्य को लेकर तेलपा ग्रिड से निकलने वाले 33 के0वी0 राजेन्द्र सरोवर फीडर, सर्किल फीडर एवं तेलपा फीडर बंद रहेंगे.

सभी उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधित कार्यों को समय पूर्व निपटा लेंगे ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके. इसके कारण प्रभावित होने क्षेत्रों में बैंक कॉलोनी, नेहरू चौक, मोहन नगर, तेलपा, रौजा, कटहरी बाग, रामनगर ढाला, थाना चौक, नगरपालिका चौक, साहेबगंज, म्युनिसिपल चौक, श्रीनन्दन पथ, धर्मनाथजी मंदिर, भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी इत्यादि बंद रहेंगे. उक्त समय के उपरांत ग्रिड द्वारा विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जायगी.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *