30वीं सारण जिला दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ ; चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण का करेंगे प्रतिनिधित्व

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –सारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में लायंस क्लब छपरा के द्वारा स्थानीय भागवत विद्यापीठ में आयोजित 30वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर एस के पांडेय, प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार, लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड सुशील कुमार वर्मा एवं पूर्व खिलाड़ी अशोक अस्थाना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शतरंज के लिए भागवत विद्यापीठ सदैव तैयार रहता है.

नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय ने कहा कि शतरंज में बहुत सारी संभावनाएं है, यह एक मानसिक व्यायाम है. खिलाड़ियों की मीटिंग का संचालन करते हुए आयोजन सचिव अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार एवं मुख्य निर्णायक कुमार शुभम एवं उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शतरंज के नियम बताए. धन्यवाद ज्ञापन संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार वर्मा ने किया जबकि मंच संचालन संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया. इस अवसर पर आदित्य कुमार एवं मिनहाज उल हक ने निर्णायक मंडल का सक्रिय सहयोग किया. इस प्रतियोगिता में 78 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण रविवार अपराहन 3:00 बजे होगा.


मुख्य निर्णायक कुमार शुभम के अनुसार द्वितीय चक्र की समाप्ति पर मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे :

मोहित कुमार सोनी(2) ने अतुल तिवारी (1) को, भूमि गिरी (2) ने, अमनदीप चौहान (1) को, सागर कुमार (2) ने प्रणव कंज (1) को, प्रेम कुमार (2) ने प्रसुन्न पांडेय () को नितेश रंजन (2) ने प्रणव कुमार (1) को, फरहान रजा (2) ने रेयांश राज सिंह (1) को,शिवम आनंद(2) ने प्रत्यय श्री (1) को, संदीप स्वराज (2) ने आकाश कुमार (1) को तथा रुद्र प्रताप सिंह (2) ने शारदा (1) को हराया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *