3.84 कि0ग्रा0 गांजा के साथ दो कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापामारी कर नशीला पदार्थ गांजा बेच रहे दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों कारोबारी जिले के परसा थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी जगरनाथ राय का पुत्र सिपाही कुमार राय एवं सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी चन्देश्वर राय का पुत्र सुनील कुमार राय बताये गये हैं. बता दें कि सारण पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Add

इसी क्रम में परसा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-परसौना में में 02 व्यक्ति अपने घर पर गांजा रखकर बेच रहे हैं. प्राप्त आसूचना के आधार पर उक्त स्थल पर पहुंच कर छापामारी कर कुल-3.844 कि०ग्रा० गांजा बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में परसा थाना कांड सं0-232/25 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *