मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को ले सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नज़र ; किसी भी तरह के अफवाहजनक पोस्ट के विरुद्ध होगी त्वरित कार्रवाई : DM

CHHAPRA DESK –  आगामी मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में आज जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को स्थानीय शान्ति समिति की बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया. […]

दाखिल-खारिज में गड़बड़ी, रिश्वतखोरी व लापरवाही को ले राजस्व मंत्री ने 10 अधिकारियों पर की कार्रवाई

PATNA DESK – बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. विभागीय मामलों की समीक्षा के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने 10 अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक और अनुशासनिक कार्रवाई को मंजूरी दी है. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता से […]

यूपी से पिकअप पर सब्जी लाद कर आ रहे चालक को गोली मार अपराधियों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. गोली चालक के गले में मारी गई है. घटना […]

रिश्वत लेते पकड़े गए बिहार के पूर्व इंजीनियर पर बड़ा एक्शन ; अब जब्त होगी करोड़ों की संपत्ति

PATNA DESK –  राजधानी पटना में आय से अधिक संपत्ति के एक पुराने मामले में पथ निर्माण विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) अवधेश कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. निगरानी न्यायालय के प्राधिकृत पदाधिकारी ने उनकी कथित अवैध संपत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया है. न्यायालय ने इस संबंध में […]

मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से गिनी गणराज्य के लिए 51वां इंजन रवाना ; रेल मंत्री व मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

CHHAPRA DESK –  मढ़ौरा स्थित रेल लोकोमोटिव फैक्ट्री से अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य के लिए 51वें अत्याधुनिक डीजल लोकोमोटिव इंजन को आज 19 जून को रवाना किया गया. इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजीव प्रताप रूडी तथा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी […]

शौच करने गये युवक की पोखर में डूबने से मौत ; घर परिवार में मातम

  CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसनपुरवा चनचौरा गांव में शौच करने गये एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा हसनपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय हरेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राम के रूप में की गई है. […]

छपरा को मिली बड़ी रेल सौगात, नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा से बढ़ी कनेक्टिविटी : अश्विनी वैष्णव

CHHAPRA DESK –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को गति देते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने बिहार को एक और महत्वपूर्ण रेल सौगात दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित भव्य समारोह में छपरा-नई दिल्ली एवं मऊ-नई दिल्ली रेल सेवा के साथ दोहरीघाट-औड़िहार […]

पिकअप वैन पलटने से गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला मजदूर की भी उपचार के दौरान हुई मौत

CHHAPRA DESK –  छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर बेलदारी के समीप 9 दिन पूर्व पिकअप पलटने की घटना में घायल एक और महिला मजदूर की मौत गड़खा प्रखंड क्षेत्र के भैंसमारा स्थित श्रीनिवास हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज मौत हो गई. मृतका रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी बिनटोलिया गांव निवासी स्व. रामसागर बीन की […]

मांझी रामघाट पर स्नान करने गए बालक की डूबने से मौत ; शव की तलाश में जुटे गोताखोर

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के मांझी रामघाट पर गुरुवार की सुबह स्नान करने के दौरान एक 8 वर्षीय बालक डूब गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घाट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ […]

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ; एक की मौत दूसरा घायल ; आयुष चिकित्सक के इलाज पर भड़के ग्रामीण

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसोही गांव में एनएच-227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल डाला, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. मृतक की […]