8 मई को होनी थी शादी ; दो लाख रुपए दहेज के लिए नहीं हुई शादी ; दर्ज हो गई प्राथमिकी

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक शादी नहीं हो सकी. शादी टूट गई. इस मामले में लड़की पक्ष ने 5 लाख रुपए और बाइक के लिए डेढ़ लाख रुपए पहले देने तथा दो लाख रुपए शादी के समय और मांग पूरी नहीं करने पर शादी से इनकार […]

भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए छपरा का मोहम्मद इम्तियाज ; नमन ऐसे देशभक्त को जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी

CHHAPRA DESK –  भारत पाक युद्ध कई मामले में यादगार साबित होगा. इस युद्ध में भी सारण को गौरवान्वित होने का मौका मिला है. जहां भारत-पाक युद्ध के दौरान देश के बॉर्डर पर मोहम्मद इम्तियाज ने अपनी शहादत दी है. वह एक सच्चा मुसलमान था, जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी. शहीद जवान सारण […]

जेपी आंदोलन के सक्रिय सेनानी को पहली पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

CHHAPRA DESK –  जयप्रकाश नारायण आंदोलन, 1974 में 32 दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद भी मजबूत इरादों के साथ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिव शंकर प्रसाद की पहली पुण्यतिथि आज उनके गुदरी बाजार स्थित पैतृक आवास पर एक सादे समारोह में मनाई गई. श्रद्धांजलि सभा में परिवार के सदस्य एवं […]

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिल्क पार्लर की दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर ; फिर भी नाले पर सजती है दर्जनों दुकानें और सड़क पर लगते हैं ठेले

CHHAPRA DESK –  छपरा नगर निगम अंतर्गत गुदरी बाजार स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के गेट के समीप व नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए मिल्क पार्लर को जिला प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चला दिया गया जिसके कारण मिल्क पार्लर ध्वस्त हो गया. बता दें कि नगर निगम की नाले की जमीन पर अस्थाई संरचना द्वारा अतिक्रमित […]

छपरा जंक्शन रोड में अतिक्रमण के खिलाफ सदर एसडीएम ने चलाया अभियान ; दुकानदारों को हिदायत के साथ जब्त किए गए वाहन

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार स्टेशन रोड में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहन तथा दुकानदारों के खिलाफ एसडीएम लक्ष्मण तिवारी तथा एएसपी राज किशोर सिंह के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. उस दौरान भगवान बाजार चौक से लेकर स्टेशन रोड तक सड़क के किनारे खड़े दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दिया […]

छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बनाया जायेगा बेहतर : डीआरएम

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर निरीक्षण को लेकर डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और जंक्शन का गहनता से निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1 से लेकर 8 तक की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, क्रू लॉबी,सर्कुलेटिंग एरिया, पेय जल आदि की व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया. इस दौरान […]

पारिवारिक उपेक्षा से तंग आकर अधेड़ ने किया खुदकुशी ; आम के पेड़ से लटका मिला शव

CHHAPRA DESK- सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत नेवाड़ी गांव में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकते हुए पाया गया. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत अधेड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव स्वर्गीय शिव पूजन राम का 50 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम बतलाया गया है. वहीं इस घटना […]

तरबूज लदे ट्रक में तहखाना बनाकर छुपाई गई थी लाखों की अंग्रेजी शराब ; ट्रक चालक गिरफ्तार अन्य फरार

CHHAPRA DESK- सारण जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एकमा-दाउदपुर के मध्य अभियान चला कर एक ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक पर तरबूज लदा पाया गया. जिसके बाद जब ट्रक की जांच की गई तो पाया गया कि उसमें तहखाना बनाकर लाखों का अंग्रेजी शराब लाया […]

दोस्तों के संग नदी में स्नान करने गया था फरमान ; डूबने से हो गई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

CHHAPRA DESK –  फरमान घर परिवार की तंगी हालत को लेकर मजदूरी किया करता था. चार-पांच दोस्तों के संग स्नान करने के लिए नदी तट पर गया था. जहां देखते ही देखते डूब गया. घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत केसी कॉलेज के पीछे नदी तट पर की है. जहां, फरमान चार-पांच दोस्तों के […]

महाराणा प्रताप की गौरवगाथा गाते हैं, तो भामा शाह जैसे राष्ट्रनिष्ठ सहयोगियों को भूलना राष्ट्र के प्रति कृतघ्नता होगी : शैलेंद्र प्रताप

CHHAPRA DESK –  सारण विकास मंच द्वारा महान राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन छपरा शहर स्थित कार्यालय सभागार में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के शौर्य गाथा की संगीतमय प्रस्तुति से किया गया. संगीत की प्रस्तुति कुमारी अंशिका एवं कुमारी अन्वेषा के साथ हारमोनियम पर भगवान […]