2 सितंबर को सारण के इन क्षेत्रों की बिजली सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगी बंद ; शहर भी होगा प्रभावित

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  2 सितंबर को सारण जिले के इन क्षेत्रों की बिजली सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद रहेगी. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता पश्चिमी छपरा धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 सितंबर को छपरा शहर स्थित तेलपा पावर ग्रिड में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. जिसके कारण तेलपा ग्रिड से निकलने वाले सभी 33 के0वी0 फीडर सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद रहेंगें. मेंन्टेनेंस कार्य को लेकर ग्रिड से निकलने वाले 33 के0वी0 राजेन्द्र सरोवर फीडर, सर्किल फीडर, तेलपा फीडर, गड़खा फीडर, प्रभुनाथ नगर फीडर, रिविलगंज फीडर बंद रहेंगे.

Add

जिससे उक्त फीडर क्षेत्र एवं शहर के बैंक कॉलोनी, नेहरू चौक, मोहन नगर, तेलपा, रौजा, कटहरी बाग, रामनगर ढाला, थाना चौक, नगरपालिका चौक, साहेबगंज, म्युनिसिपल चौक, श्रीनन्दन पथ, धर्मनाथ मंदिर, भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी आदि मोहल्ले में भी बिजली सप्लाई उक्त समय तक बंद रहेंगे. उक्त समय के उपरांत ग्रिड द्वारा विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जायगी. संबंधित फीडर क्षेत्र के उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधित कार्यों को उक्त समय से पूर्व निपटा ले, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकें. उक्त समय के उपरांत ग्रिड द्वारा विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जायगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *