19 जून को छपरा व मऊ से आनंद विहार के लिए दौड़ेगी साप्ताहिक ट्रेन ; रेल मंत्री हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन का शुभारम्भ 19 जून को किया जाना है. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. छपरा से 19 जून को 02527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी एवं 05129 मऊ-
आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा. इन विशेष गाड़ियों का संभावित समय निम्नवत है.
19 जून रविवार को चलने वाली 02527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी छपरा से 13.45
बजे प्रस्थान कर बलिया से 15.05 बजे,

Add

मऊ से 16.10 बजे, आजमगढ़ से 16.45 बजे, शाहगंज से 18.15 बजे, जौनपुर से 18.58 बजे, सुलतानपुर से 20.32 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 22.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.55 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 04.00 बजे तथा गाजियाबाद से 06.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 07.30 बजे पहुंचेगी. इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.


वहीं 19 जून, 2026 रविवार को चलने वाली 05129 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ से 13.45 बजे प्रस्थान कर मुहम्दाबाद से 14.17 बजे, आजमगढ़ से 14.55 बजे, खोरासन रोड से 15.37 बजे, शाहगंज से 16.15 बजे, जौनपुर से 17.00 बजे, जंघई से 18.20 बजे, प्रयागराज से 20.45 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 23.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 05.45 बजे पहुंचेगी.
इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *