10 से 12 अगस्त को जिले में होगी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी की बैठक ; संगठन के 60 वर्ष पूरे होने पर शष्ठी पूर्ति वर्ष घूमघाम से मनाने पर हुई चर्चा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक शहर के दहियावां स्थित एक विवाह भवन में आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10,11 और 12 अगस्त को जिले में होने वाले तीन दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी की बैठक को लेकर चर्चा था. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कार्यकत्ताओं से संगठन के तहत आने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने इस वर्ष संगठन के 60 वर्ष पूरे होने पर शष्ठी पूर्ति वर्ष घूमघाम से मनाने को कहा और बताया कि संगठन की स्थापना कृष्णा अष्टमी को हुआ था. इसलिए इस वर्ष पूरे भारत में 24 अगस्त से 01 सितंबर तक संगठन द्वारा प्रखंड और पंचायत स्तर तक स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा. उन्होंने छपरा के कार्यकत्ताओं से जिले में होने वाले प्रांत कार्यकारिणी की बैठक के बारे विस्तार से चर्चा किया और आवश्यक निर्देश दिए.

इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत के कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि इस बार छपरा में प्रांत कार्यकारिणी की बैठक होना गर्व की बात है और हमलोग अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि ये बैठक ऐतिहासिक हो. सुमित कुमार ने छपरा जिले के प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकत्ताओं से अपील किया कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं.


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्वेता महेश्वरी, जिला मंत्री वसंत कुमार सिंह ‘सोनू’ , जिला कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, जिला विशेष संपर्क प्रमुख सोहन राय, जिला मठ मंदिर प्रमुख विकास भारती, सेवा प्रमुख गौतम बंसल, जिला सह संयोजक धनंजय कुमार सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *