₹1.16 हजार की घूस लेते अनुमंडल कार्यालय का चपरासी गिरफ्तार ; निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ROHTAS DESK – बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय के चपरासी को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार ठाकुर ने बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद के निराकरण के लिए एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत ली. जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ पटना ले गई.

Add

इस मामले में निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चपरासी ने जमीन विवाद मामले में पीड़ित से कुल एक लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और पैसे के लेन-देन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. गौरतलब है कि रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. बीते दो-तीन महीनों के भीतर निगरानी विभाग और सीबीआई की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे जिले के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *