ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन का अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन 7 जनवरी को गोरखपुर में होगा आयोजित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन का अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन 7 जनवरी को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा. यह कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं केआईपीएम कालेज गीडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी (इलाहाबाद) होंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बैजू प्रसाद गुप्ता मेयर नवलपरासी – नेपाल, एडवोकेट राधाकांत ओझा अध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबा, एडवोकेट एसडी सिंह जादौन सचिव बार एसोसिएशन इलाहाबाद एवं केसीपी गुप्ता रसायन विज्ञान सेंट एंड्रयूज स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो जेपी पाण्डेय कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करेंगे. इस कार्यक्रम में नेपाल व भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. भारत नेपाल की मित्रता, रिश्तों और मानवाधिकार पर मंच को साझा करेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *