हवाला कारोबार में सिवान से बरामद डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जांच शुरू

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – अरब देशों से रुपये मंगवाकर पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 11 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रहमस्थान स्थित हरेंद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया था.

पकड़े गए तीनों लोगों के पास से बरामद 19 डेबिट कार्ड एवं एक क्रेडिट कार्ड की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. जिन-जिन बैंकों का कार्ड है उक्त बैंक में जाकर पूरी जानकारी ली जा रही है. उक्त कार्ड के खाता धारकों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सह साइबर थाना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड की जांच संबंधित बैंकों में की जा रही है. जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि साइबर थाना के उप थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कुछ दिन पूर्व तीनों बदमाशों को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया था. तीनों बदमाशों से पटना से आई तीन सदस्य एटीएस की टीम ने साइबर थाना में पूछताछ की थी.


बता दें कि पुलिस ने हवाला गिरोह के सदस्यों में शामिल गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के मीर अलीपुर निवासी शेख कलीम अहमद, नगर थाना गोपालगंज क्षेत्र के साधु चक वार्ड नंबर तीन निवासी राजेश कुमार एवं भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *