हत्या कर फेंके गए युवक के शव को पुलिस ने चंवर से किया बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा में हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव को पुलिस ने सोनपुर थाना अंतर्गत झासा बांध के समीप चंवर से बरामद किया है. चंवर के पानी में शव को देखकर गांव वालों ने इस बात की सूचना सोनपुर थानाध्यक्ष को दी. सूचना के बाद सोनपुर थाना अध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी.

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. समाचार प्रेषण तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है.

उसके गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं. जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए झांसा बांध के समीप चंवर में फेंका गया होगा. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *