सड़क पर जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ; कहा जनप्रतिनिधिओ को नहीं है मतलब

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत स्थिति नरसिंह भान पुर गांव के ग्रामीण सड़क पर जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण स्थानीय जन प्रतिनिधियों से काफी खफा दिखे. उनका आरोप था कि गांव के सड़़को के बीच वर्षों से घुटने तक पानी जमा रहता है.

तस्वीर में देखने से लगेगा कि गांव नहर के आस पास बसा है. लगभग सौ मीटर की दूरी तक यह जल जमाव है. गांव की समस्या को लेकर कोई आगे नही आता. चुनाव के दौरान जन प्रतिनिधि गांव के विकास का आश्वासन देकर वोट ले लेते है लेकिन किसी समस्या से किसी को कोई मतलब नही है. गांव से निकलने का यह मुख्य मार्ग है. सड़क के बीच पानी जमा होने से गांव से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़क से आने जाने के दौरान कई बार लोग पानी भरे गड्डे में गिरकर घायल हो जाते हैं.

पानी के कारण बच्चे स्कूल भी जाना नही चाहते. इस समस्या को लेकर ग्रामीण दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत किया लेकिन कोई लाभ नही मिला. प्रदर्शन करने वालो में परमात्मा प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद, संजय प्रसाद, रामबालक प्रसाद, रामायण महतो, लव कुमार, एकारसी प्रसाद, धीरज कुमार, पवन कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रामलोचन प्रसाद, लखन प्रसाद, भुनेश्वर प्रसाद, सिंटू प्रसाद, मंटू प्रसाद, धर्मशीला देवी, सुभांती देवी, रिंकू देवी, मानकी देवी, सोशिला देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

जल जमाव होने का मुख्य कारण है कि सड़क के किनारे सभी लोग घर बना लिये हैं. सड़क किनारे घर होने से सड़क खाल में हो गया है. आस पास के कुछ घरों का पानी भी सड़़को पर गिड़ता है. वहीं हल्की वर्षा होने से पर सड़क जलमग्न हो जाता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *