स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का जिला मुख्य आयुक्त एवं प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर किया उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन शहर के एक पब्लिक स्कूल में किया गया है. यह शिविर छह दिनों तक चलेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में सुरेश (विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय) और गाइड में मनोरमा कुमारी (मध्य विद्यालय उमधा) को नियुक्त किया गया है. वही शिविर सहायक के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और गाइड मे एडवांस गाइड कैप्टेन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है.

बुधवार को शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह एवम विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया.उद्घाटन समारोह मे जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है. वही प्राचार्य नीरज कुमार ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है.

शिविर में पब्लिक स्कूल के लगभग 120 स्काउट और 60 गाइड भाग ले रहे है. शिविर में सहायता के लिए विद्यालय के शिक्षक प्रसून राज,रामानुज यादव, रिचा राज सिंह,राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह,सुमित सिंह,चंदन पंडित,स्काउट सोनु कुमार और विपुल कुमार को लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *