सिनियर वूशु प्रतियोगिता में सारण के खिलाडि़यों ने 2 गोल्ड सहित जीते 5 पदक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – 13वीं बिहार राज्य सिनियर वूशु प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड 2 सिल्वर एवं 1 ब्रोंज सहित कुल 5 पदक प्राप्त कर सारण का नाम फिर से गौरांवित किया है. बताते चलें की 22 से 23 फरवरी तक पटना के भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित 13वीं बिहार राज्य सिनियर वूशु प्रतियोगिता में सारण के खिलाडि़यों में विनय कुमार पंडित – गोल्ड, अशुतोष कुमार – गोल्ड, सुप्रिया कुमारी- सिल्वर, निहाल कुमार – सिल्वर एव वरुण कुमार ब्रोंज मेडल अलग अलग भार वर्ग में प्राप्त कर सारण का मान फिर से बढ़ाया.

गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाडी आगामी 32वी सिनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता जो की महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होगी उसमें अपने वर्ग भार में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. सारण जिला वुशू संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष श्याम कुमार,नीलाभ गुंजन,सह सचिव अभिषेक कुमार, सदस्य आलोक कुमार, कुमार कौशलेंद्र, बंटी यादव, अनिल कार्की आदि सदस्यों ने बधाई दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *