सिक्खों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत के सम्मान में बनारस रेलवे स्टेशन पर मनाया गया वीर बाल दिवस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सिक्खों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस के अवसर पर बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के साहस और बलिदान को प्रदर्शित करने के लिए फोटो प्रदर्शनी का आयोजन वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर किया गया.

यह प्रदर्शनी धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है. जिसमें उनके बलिदान के महत्वपूर्ण दृश्यों का सजीव चित्रण किया गया है. इसके साथ ही वाराणसी मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर अपने सोशल मीडिया हैंडल, डिजिटल स्क्रीन डिस्प्ले और डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित कर प्रचारित किया जा रहा है.

आजादी का अमृत महोत्सव एक प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों को मनाने के लिए एक सतत उत्सव है. आजादी का अमृत महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है जो देश के विकास और इसकी विकास यात्रा में सहायक रहे हैं.
ज्ञातव्य हो कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व 9 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद करते हुए हर साल 26 दिसबंर को ‘वीर बाल दिवस’ आयोजित किया जायेगा.


प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की बेमिसाल शहादत के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 26 दिसबंर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाने के लिए एक राजपत्र अधिसूचना जारी की. तदनुरूप, अब हर वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *