सारण में पुलिस की पिटाई से चौकीदार का भाई अचेत ; भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम स्थानीय पुलिस प्रशासन का अमानवीय चेहरा उभर कर सामने आया है. पुलिसिया जुर्म की इंतहा तब हो गयी जब पुलिस ने चौकीदार के भाई की इतनी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गया. बताया जाता है कि गुरूवार को संध्या गस्ती पर निकली पुलिस ने थाना क्षेत्र के पानापुर फकुली गांव की सीमा पर कुछ लोगों को ताड़ी पीते देखा.

शराब धंधेबाजों के खिलाफ नकेल कसने में विफल पुलिस ने ताड़ी पीनेवालों कर कार्रवाई कर वाहवाही लूटने की कोशिश में एक युवक की ऐसी पिटाई कर कि वह अचेत हो गया. जिसके बाद अचेत युवक की पहचान फकुली गांव निवासी चंदेश्वर राय के 30 वर्षीय पुत्र एवं पानापुर थाने में पदस्थापित चौकीदार जितेंद्र राय के बड़े भाई विजय राय के रूप में की गई. बताया जाता है कि पिटाई से युवक के अचेत बेहोश होने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये.

आनन फानन में पुलिस ने उस युवक को लेकर पानापुर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर तरैया के पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय भी पानापुर पीएचसी पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली. उन्होंने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से  कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने की बात कही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *