सारण प्रक्षेत्र डीआईजी ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित

CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण प्रक्षेत्र डीआईजी ने जिले के गुठनी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है. इस मामले में सारण प्रक्षेत्र डीआईजी के द्वारा बताया गया कि सिवान जिले के गुठनी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार को निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पर अवैध वसूली, पशु तस्करी करने, थाना पर प्राइवेट आदमी रखने, उनसे वसूली करवाने, शराब छापेमारी में दिलचस्पी ना दिखाने और अपराधी

प्रवृति के लोगों को पेरोल पर रखने का दोषी पाया. डीआईजी ने उन्हें निलंबित कर पुलिस केंद्र सीवान में योगदान करने का निर्देश दिया है. बता दे कि इस घटना की चर्चा थाना क्षेत्र में हो रही थी. जिसको लेकर जांच के उपरांत सही पाये जाने पर उपरोक्त तथ्य को सही पाये जाने पर डीआईजी के द्वारा तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *