सारण डीएम सहित बदले गए 37 जिलों के आईएएस अधिकारी ; 26 आईपीएस भी किए गए इधर से उधर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार सरकार के द्वारा प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 37 आईएएस और 26 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है. जिसमें सारण डीएम राजेश मीणा को सहयोग समितियां पटना का निबंधक बनाया गया है. वहीं बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर को सारण जिला अधिकारी बनाया गया है, जो कि 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वहीं कटिहार, सीवान, शिवहर समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल और अन्य कई जिलों में एसपी का ट्रांसफर हुआ है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आईएएस के तबादला और पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी गई. वहीं, राज्य गृह विभाग ने आईपीएस के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं. वहीं छपरा के नगर आयुक्त संजय उपाध्याय को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पटना का विशेष सचिव बनाया गया है. जबकि बी कार्तिकेय धनंजय को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में राज्य परियोजना निदेशक के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही उन्हें राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं कपिल अशोक का पूर्वी चंपारण और उदयन मिश्रा का कटिहार डीएम के पद से तबादला कर दिया गया है.

इन जिलों के बदले गये डीएम

अमन समीर को सारण, मुकुल गाता को सिवान जिला, राम शंकर को शिवहर, दिनेश कुमार राय को पश्चिमी चंपारण कुंदन कुमार को पूर्णिया, अमित कुमार पांडेय को खगड़िया, सौरभ जोरवाल को पूर्वी चंपारण, सुहर्ष भगत को औरंगाबाद, सावन कुमार को भभुआ, जे प्रियदर्शिनी को शेखपुरा, वर्षा सिंह को अरवल, वैभव चौधरी को सहरसा, रवि प्रकाश को कटिहार, विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.


इन जिलों के बदले गये एसपी

रवि रंजन कुमार को वैशाली, मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी, डी अमरकेश को पश्चिमी चंपारण, उपेंद्र नाथ वर्मा को सहरसा, शैशव यादव को सुपौल, पूरण कुमार को पटना (ट्रैफिक), अमित रंजन को भागलपुर सिटी, हिमांशु को गया सिटी और अरविंद प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर सिटी का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा भारत सोनी को बाढ़, शरथ आरएस को पटना और विक्रम सिहाग को फुलवारीशरीफ का अनुमंडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *