सारण जिला में नगर पंचायत मतदान हेतु दिशा-निर्देश जारी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि सारण जिला में प्रथम चरण में होने वाले नगर पंचायत मतदान दिनांक 18 दिसंबर को होगी. प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज, एकमा बाजार एवं परसा बाजार के विभिन्न पदों पर मतदान होगा एवं मतगणना का कार्य 20 दिसंबर को होना निर्धारित है. मतदान पूर्वाह्न 07ः00 बजे से 05ः00 तक होगा.

 

प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर जिसमें कुल वार्डों की संख्या 21 के लिए 37 मतदान केन्द्र बनाये गये है. नगर पंचायत दिघवारा में 18 वार्डों के लिए 34 मतदान केन्द्र, नगर पंचायत मढ़ौरा के 16 वार्डों के लिए 30 मतदान केन्द्र बनाये गये है. नगर पंचायत रिविलगंज में 21 वार्डों में 43, नगर पंचायत एकमा बाजार के 19 वार्डों के लिए 39 मतदान केन्द्र एवं नगर पंचायत परसा बाजार के 22 वार्डों के लिए 45 मतदान केन्द्र बनाये गये है.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के द्वारा बताया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर निकाय वार, वार्डवार सेक्टर से संबद्ध मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बिना भय अथवा दबाव के मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *