सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव बने पंकज कश्यप तो अमरेंदर सिंह बने उपाध्यक्ष

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिला कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक शहर के एक बीएड कॉलेज में आयोजित की गयी. इस मौके पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. जहां सर्व सम्मति से रामाकान्त सिंह सोलंकी को पुनः सारण जिला कबड्डी संघ का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं सचिव के रूप में पंकज कश्यप को नई जिम्मेदारी दी गयी. जबकि समाजसेवी अमरेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष पद व कुमार कौशलेंद्र को कोषाध्यक्ष पद दिया गया. इस दौरान नए सदस्यों को कार्यकारणी में जोड़ा गया, जिसमें इंजीनियर चांदनी प्रकाश, सुशील कुमार सिंह, नीरज तिवारी समेत 16 लोग शामिल हैं.

बैठक के दौरान जिले में कबड्डी खेल का विकास व आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की गई. मौके पर सारण जिला कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष रामाकान्त सिंह, निवर्तमान सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, संरक्षक डॉ देवकुमार सिंह, संरक्षक जीनत मशीह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने
कैलेंडर ईयर में जिले में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की. पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्री सिंह ने कहा कि गठित नयी कार्यकरिणी सारण जिला कबड्डी संघ देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को ले जाने का कार्य करेगी.

वहीं उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला में कबड्डी के खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद संघ की ओर से की जाएगी. वहीं सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सारण जिला कबड्डी संघ के बेहतर कार्य का नतीजा है कि आज कई खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने शहर का नाम रौशन कर रहे हैं. बैठक में खेल शिक्षक राकेश सिंह कार्यकारी सचिव व सूरज को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी मिली. आज के मीटिंग में धन्यवाद ज्ञापन भवर किशोर ने किया. साथ ही दीपक कुमार सिंह, राज्य स्तर के खिलाड़ी रोहित कुमार राजेश कुमार मेजर,प्रमोद कुमार, संजीव कुमार चौधरी, पाल स्माइल, अभिषेक, अमन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *