सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का 13-14 मई को होगा आयोजन ; होगी 21 देशों की प्रतिभागिता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  तृतीय सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन आगामी 13-14 मई को छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में होगा. शहर के लाह बाजार स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल निदेशक अभिषेक अरुण ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछली बार से ज्यादा भव्य होगा और इस बार 21 देशों की प्रतिभागिता होगी. फिल्मकारों ने डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन, एनिमेशन और चिल्ड्रन फिल्म कैटेगरी में अपनी फिल्में भेजी हैं. इस बार भी हमारे ब्रांड एंबेसडर अखिलेंद्र मिश्र हमारे बीच होंगे.

साथ हीं कई अन्य फिल्म से जुड़े अतिथियों से बात चल रही है. दो दिवसीय फिल्म समारोह में फिल्मों की स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन, ओपनिंग क्लोजिंग सेरेमनी आदि का होना सुनिश्चित हुआ है. जो कि छपरा वासियों का अपना सांस्कृतिक आयोजन है और इसे आप सभी की जरूरत है. इस समारोह के माध्यम से सारण का नाम आज पूरे विश्व भर में जाना जा रहा है. कला संस्कृति विभाग और मंत्री जितेंद्र राय का सहयोग इस समारोह को मिल रहा है जिसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे.

सारण के लोगों से आग्रह है कि इस आयोजन का साथ दें और इन दो दिनो को एक उत्सव के रुप में मनाएं और एक सांस्कृतिक धरोहर की तरह संजोएं. सिनेमा संस्कृति, साहित्य और कला का ही पर्याय है और आज पूरे विश्व की संस्कृति को हम सिनेमा के माध्यम से जान सकते हैं और उसे समझ सकते हैं. अच्छे सिनेमा का विकास हो. नए फिल्मकारों को मौका मिले. इससे जुड़े व्यवसायों से नए युवा जुड़ सकें. बिहार के छोटे से शहर छपरा को सिनेमा जगत एक अलग नजरिए से देखना इस फेस्टिवल का उद्देश्य है.

इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य निगम कंसल ने कहा कि “यह फिल्म फेस्टिवल सारण को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने वाला होगा. साथ ही ये सारण के लोगो और इस फिल्म फेस्टिवल से जुड़े स्पॉन्सर के लिए एक अच्छा मौका है ब्रांड प्रमोशन के लिए. वही अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल फिल्म जगत के लोगो के लिए एक अच्छा मौका है.

वहीं कला गुरु मेहदी शॉ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सारण मे होने वाला यह फिल्म फेस्टिवल नए लोगो को अपने टैलेंट को दिखाने का मौका देगा. वहीं पार्थ सारथी गौतम ने कहा कि सारण इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सारण के लिए ना सिर्फ गर्व की बात है बल्कि अच्छे फिल्मों को मंच देने का एक माध्यम भी है.

समारोह के आयोजन मंडल और स्पॉन्सर शिप से जुड़ने के लिए सारण वासी भी आमंत्रित हैं. वो चाहें तो सारण के इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़कर अपनी भागीदारी दे सकते हैं. जल्द ही समारोह के स्पॉन्सर और फिल्म सेलिब्रिटी के साथ आगामी प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. वही अमितेश रंजन ने कहा कि वह ऐसे आयोजन के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार रहेंगे. इस मौके पर रेडियो मयूर से आरजेे रजत और आरजे कविश मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *