सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर में स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के निर्देश पे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर छपरा में किया गया है. यह शिविर छह दिनों तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में सुरेश(वी सेमिनरी उच्च विद्यालय) और गाइड में डॉ सुषमा (उच्च विद्यालय खोदाईबाग)को नियुक्त किया गया है. वही शिविर सहायक के रूप में अरुण परासर(उच्च विद्यालय ओल्हनपुर),एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और गाइड मे एडवांस गाइड कैप्टेन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है.

मंगलवार को शिविर का उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार दास ने ध्वजारोहण करके किया.उदघाटन समारोह मे प्राचार्य आशुतोष कुमार दास ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है. उन्होंने ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है.शिविर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर छपरा के लगभग 62 स्काउट और 26 गाइड भाग ले रहे है. शिविर में सहायता के लिए राज्य पुरुस्कार स्काउट सुमित सिंह,चंदन पंडित,विकाश कुमार और अभिषेक कुमार को लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *