शौच करने गए एक युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत ; परिजनों में मातम

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंवर में शौच करने गए एक युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव निवासी नारायण राय का 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार राय बताया गया है. आज अल सुबह वह शौच करने के लिए चंवर की तरफ गया था. जहां, पैर फिसलने के कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ा, जिसके कारण डूब कर उसकी मौत हो गई. काफी देर तक उसके घर वापस नहीं लौटने के बाद जब घर वालों ने खोजबीन की तो देखा कि उसका शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा हुआ है.

यह देखकर घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं इस बात की सूचना जलालपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं परिवार वालों ने बताया कि जेसीबी मशीन से मिट्टी कटाई के दौरान चंवर में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जहां बरसात का पानी भरने के कारण यह हादसा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *