शिक्षक अभियार्थी 04 नवंबर से पटना गर्दनीबाग में करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन : अमन राज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK-  सारण जिले के सीटेट-बीटेट उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने सातवें चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली शीध्र कराये जाने को लेकर छपरा शहर के शिशु पार्क में एक बैठक किया. हालांकि सभी शिक्षक अभ्यर्थी सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री के आगमन की सूचना पर एकत्रित हुए थे, जहां उनके द्वारा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई थी. लेकिन, शिक्षा मंत्री के आने का प्रोग्राम स्थगित होने के कारण शिक्षक अभ्यर्थियों ने छपरा शहर के शिशु पार्क में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की. बैठक में शामिल शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले 3 सालों से प्राथमिक शिक्षक विज्ञप्ति का वह इंतजार कर रहे हैं. जिसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी और सरकार ने आश्वासन देने का काम किया हैं, लेकिन विज्ञप्ति के दिशा में कोई भी सकारात्मक कार्य अभी तक नहीं किया गया. शिक्षक अभ्यार्थियों ने सातवें चरण की प्राथमिक बहाली में हो रही देरी की वजह से 4 नवंबर से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठने का निर्णय लिया और सरकार से आग्रह किया कि यथाशीघ्र सातवें चरण शिक्षक बहाली देने का कष्ट करें.

छपरा शिशु पार्क में बैठक को संबोधित करते हुए सारण जिला सीटेट-बीटेट उत्तीर्ण अभ्यार्थी संघ के जिला अध्यक्ष अमन राज ने बताया कि आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य पटना गर्दनीबाग में होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन में सारण की भूमिका और सातवें चरण प्राथमिक बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने, बहाली को ऑनलाइन तथा सेंट्रलाइज तरीके से करने, छठे चरण के रिक्त सीटों की गणना कर सातवा चरण में जोड़ने एवं डोमिसाइल रूल लागू करने की मांग को लेकर सारण के अभ्यर्थियों के द्वारा किया गया है. बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक अभियार्थी आरके सिंह, कन्हैया ओझा, आलोक राज, आनन्द कुमार सिंह, अभय कुमार, प्रिंस कुमार, मुन्ना कुमार, दिलीप कुमार, अफताब आलम, रानी मित्रा, मौसम मिश्रा, डौली खान एवं लगभग 50 अन्य सीटेट-बीटेट उत्तीर्ण अभ्यार्थी शामिल हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *