शहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने छात्र को मारी गोली ; मोहल्ले में की फायरिंग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बरा तेलपा मठिया के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी छात्र छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान लालबाबू राय का 17 वर्षीय पुत्र हरिलाल राय बताया गया है.

घटना के संबंध में जख्मी किशोर ने बताया कि वह घर से बाहर निकला तभी बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और फायरिंग करने लगे हैं. जिसमें से एक गोली उसके पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया. उसके बाद बदमाश भाग गये. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक के पैर का एक्सरे कराया गया तो पता पाया गया कि गोली उसके पैर को छेदती हुई निकल चुकी है.

सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल जख्मी छात्र का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही जख्मी किशोर के चाचा ने बताया कि मोहल्ले में दूसरे से दुश्मनी को लेकर दो बाइक पर सवार कुछ युवक पहुंचे थे और जिस व्यक्ति को मारने के लिए आए थे वह भाग खड़ा हुआ. उसी क्रम में उनके द्वारा चलाई गई गोली उनके भतीजे हरिलाल के पैर में लग गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *