वैलेंटाइन ने नहीं दिया किस KISS तो प्रेमी ने खा लिया 10 पीस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – वैलेंटाइन डे के कारण युवा दिलों की धड़कने बढ़ी हुई है. पाश्चात्य संस्कृति की नकल में हमारे युवा जहां एक तरफ दिग्भ्रमित हो रहे हैं. वहीं उनके लिए यह काफी नुकसानदेह भी साबित हो रहा है. 1 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले इस वैलेंटाइन डे को लेकर आए दिन युवा दुस्साहसिक कदम उठा रहे हैं. जिले से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जिनमें स्थिति बिगड़ने पर उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

बीते दिन जहां एक युवक के द्वारा गले में फंदा लगाया गया था. वही आज एक युवक ने प्रेमिका से तकरार के बाद बाजार से एक स्ट्रिप नींद की गोलियां खरीदी और 10 गोलियां एक साथ खा लिया. जिसके बाद वह अचेत अवस्था में चला गया. उसकी स्थिति को भांपते हुए परिजन उसे लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अचेत युवक जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय शशि कुमार बताया गया है. बताया जा रहा है कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वैलेंटाइन डे के किस KISS डे पर वैलेंटाइन से तकरार हुआ तो उसने एक साथ नींद की 10 पीस गोलियां खा ली और अब अस्पताल में भर्ती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *