वाहन जांच के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने फिर एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौत ; 1 महीने के अंदर सड़क पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के 2 जवानों को ट्रक चालकों ने बनाया अपना शिकार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK-https://youtu.be/0oVY8RYBLqk

सारण जिले के मढौरा-अमनौर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत छपरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई. जिले में एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना हुई है. जब ट्रक चालकों ने दूसरे होमगार्ड जवान को ड्यूटी के दौरान ही सड़क पर रौंद दिया है.

मृत होमगार्ड का जवान जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत कट्सा के गोसी छपरा गांव निवासी रामनाथ तिवारी का 52 वर्षीय पुत्र शिव नाथ तिवारी बताये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मढौरा थाना पुलिस बीती देर रात्रि मढौरा-अमनौर मुख्य मार्ग पर गस्ती में थी. उसी दौरान सड़क पर खड़े शिवनाथ तिवारी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जब तक पुलिस गस्ती वाहन में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला. जिसके बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा गंभीर रूप से घायल जवान को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया.

वहीं सूचना के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार, भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ छपरा सदर अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. वही मौके पर पहुंचे होमगार्ड के कमांडेंट एवं बिहार गृहरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई है. हालांकि इस दुर्घटना के विषय में कुछ भी कहने से सभी लोग कतराते रहे. उनका कहना था कि गस्ती पार्टी मढौरा-अमनौर मुख्य मार्ग पर गस्ती में थी. उसी बीच गाड़ी से उतरकर शिव नाथ तिवारी सड़क पार कर रहे थे. तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण उनकी मौत हुई है.

13 जनवरी को छपरा-आरा पुल पर बालू लदे ट्रक ने होमगार्ड के जवान के ऊपर चढ़ा दिया था ट्रक

छपरा-आरा पुल पर बीते 13 जनवरी को बालू लदे ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को रौंद दिया था. जिसके बाद आनन फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसकी मौत पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है. मृत होमगार्ड का जवान जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के मोथहा रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय सभापति गिरी का 55 वर्षीय पुत्र बिहारी गिरी (BHG-3304) था. वह होमगार्ड का जवान डोरीगंज थाना में पदस्थापित थे. उस समय वह भी डोरीगंज थाना अंतर्गत छपरा-आरा पुल पर यातायात व्यवस्था में ड्यूटी कर रहज थे. जहां बालू लदे ट्रक ने उसके उपर ही ट्रक चढ़ा दिया था.

6 महीने में ट्रक चालकों ने चौथे पुलिसकर्मी पर चढ़ाया ट्रक

छपरा-आरा पुल पर 6 महीने में चौथी बार पुलिसकर्मियों को ट्रक से मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया है. इससे पूर्व दो पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए थे. जिनमें से एक पुलिसकर्मी को अपनी एक पैर कटवानी पड़ गई. जबकि दूसरा लंबे इलाज के बाद स्वस्थ है. वही दो पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *