वाणिज्य कर विभाग के चलंत छापेमारी दल ने मशरक में अवैध सीमेंट जब्त कर पुलिस को सौंपा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के चलंत छापेमारी दल प्रभारी ने मशरक के यदु मोड़ पर प्रिंस हार्डवेयर के सामने खड़े अम्बुजा सीमेंट लदे एक ट्रक को जांच के दौरान जब्त कर लिया. चलंत छापेमारी दल की ओर से पकड़े गए ट्रक चालक से सीमेंट के कागजात मांगे तो ट्रक चालक के द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर सीमेंट सहित ट्रक को मशरक थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. उक्त मामले में अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीमेंट लदा ट्रक जब्त किया गया है.

चालक के द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया जिससे प्रतीत होता है कि सरकार के टैक्स की चोरी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मशरक के यदु मोड़ पर प्रिंस हार्डवेयर के यहां मंगलवार को ट्रक संख्या बीआर 04ए 3251अम्बुजा सीमेंट लदा खड़ा था. उसी दौरान चलंत छापेमारी दल प्रभारी टीम के साथ पहुंच गए और ट्रक चालक से सीमेंट के कागजात व टैक्स रसीद की मांग की गई. ट्रक चालक की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाने पर सीमेंट सहित ट्रक को जब्त कर मशरक थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *