लोड़ेड देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढ़ौरा थाना पुलिस दल द्वारा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर नयका टोला के समीप से एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उसके विषय में पुलिस छानबीन कर रही है. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार युवक मढौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मिथुन कुमार उर्फ भुअर बताया गया है.

जिसके पास से 01 देसी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस संबंध में मदौरा थाना कांड संख्या-387 / 23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में मढौरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे.

एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सभी क्षेत्रों में गस्त की जा रही है. वहीं अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान उस युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस उसके अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *