रोटरी सारण व इनरव्हील क्लब ऑफ सारण ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सिग्नेचर प्रोजेक्ट के तहत रोटरी सारण एवं इनरव्हील क्लब ऑफ सारण ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शहर के मोहन नगर 44 नंबर ढाला मोहल्ला निवासी संयोजक डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव के निवास स्थान पर किया. जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभय कुमार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि मिश्रा, जनरल फिजिशियन डॉक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा ने 256 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया तथा दवा एवं चश्मा का वितरण किया.

चिकित्सको ने जांच कराने पहुंचे मरीजो को उनके रोग के अनुसार सलाह दी एवं दवा के साथ निशुल्क जांच भी किया गया. बता दें कि रोटरी सारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करता है. इस जांच शिविर में महिलाओं के लिए सामाजिक काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था इनर व्हील ऑफ सारण के सदस्यों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप कुमार, सचिव महेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एवं सभी चिकित्सको द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन, अजय कुमार, अजय गुप्ता, पंकज जायसवाल, दिलीप पोद्दार, डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार भोला, सतीश अग्रवाल, इनर व्हील क्लब ऑफ सारण की अध्यक्ष तनुजा जायसवाल, सचिव अंजू फैशन सहित अन्य मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *