राज्यपाल फागू चौहान के विरोध में मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाल फूंका पुतला

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया में छात्र जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में गया कॉलेज से टावर चौक तक राज्यपाल फागू चौहान के विरोध में मगध विश्वविद्यालय के समस्याओं को लेकर छात्रों ने पैदल मार्च निकाला.

जिसमे हजारों की संख्या में छात्र–छात्राओं का जन सैलाब उमड़ा. इस पैदल मार्च सह आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे छात्र जदयू के मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ आक्रोश मार्च निकालकर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का गया के कुल 4 जगहों पर पुतला दहन कर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस महीने के अंदर लंबित परिणामो को जारी नही किया गया तथा लंबित जितने भी कोर्स है उसके परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नही किया गया तथा मगध विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति एवं स्थाई रजिस्ट्रार की नियुक्ति नही की गई तो अगले माह में लाखों छात्रों के साथ राज्यभवन को घेरेंगे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को शर्म आनी चाहिए की मगध के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है. साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए कुशवाहा ने कहा कि अगर आपसे विश्वविद्यालय नही संभल रहा तो राज्य सरकार को दे दीजिए.

इस मौके पर छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार, रौशन कुमार, सुजीत कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रतीक कुशवाहा, कुंदन कुमार, हिमांशु, रवि, रौशन, प्रीति यादव , अनिल यादव, शक्ति सिंह , मंजीत, गुड्डू , दीपक अमन, चंद्रगुप्त, प्रत्युष, सत्यम, गोरेलाल, रामरतन, राहुल, अमित एंव हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए.


साभार : धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *