मैजिक वाहन व बस की टक्कर में मैजिक सवार दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज थाना अंतर्गत मुकरेड़ा गांव के समीप मैजिक वाहन और बस की आमने सामने की टक्कर में मैजिक सवार दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से घायलों में छपरा और सिवान दोनों जगह के रहने वाले शामिल है.

सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान छपरा जिले के एकमा थाना अंतर्गत एकारी गांव निवासी 40 वर्षीय मुन्ना गिरी, संजय सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह, रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मुन्ना राम की 35 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी, एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ गांव निवासी मुल्तान राय का 40 वर्षीय पुत्र निशु राय, भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी भवनाथ शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शर्मा एवं सिवान जिला के शहबाज चौक निवासी डोमा यादव का 23 वर्ष पुत्र कालीचरण तथा सत्येंद्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल है.

सभी घायलों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है वही गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल सभी लोग मैजिक वाहन पर सवार होकर छपरा आ रहे थे. उसी बीच छपरा से सिवान जा रही बस ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दिया. जिसके बाद मैजिक पलट गई और सभी लोग घायल हो गए. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को पकड़ लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस को जब्त कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *