महिला का मोबाइल झपटकर भाग रहे दो उ’चक्कों को लोगों ने पड़कर पि’टाई के बाद पुलिस को सौंपा

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज से लेकर ईनइ चौहान गेट, जो कि रिविलगंज थाना क्षेत्र में है, तक उचक्को की बल्ले बल्ले-सी हो गई है. लेकिन उन उचक्को के प्रतिदिन की कारस्तानी से तंगा आकर स्थानीय लोग भी उनके पीछे लगे हुए थे और आज रात्रि में दोनों उचक्को लोगों ने रंगे हाथ झपटी गई मोबाइल के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों उचक्कों की जमकर धुनाई के बाद 112 पर डालकर पुलिस को बुलाया गया और दोनों उचक्कों को भगवान बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

इस घटना के संबंध में हाथी दास मठिया के महंथ बजरंगी दास एवं स्थानीय निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश पीएन सिंह कॉलेज से लेकर चौहान गेट तक झपट्टा और छिनतई का काम करते थे. जिस पर लोगों की नजर थी. आज वह एक महिला का मोबाइल झपटकर हाथी दास मठिया की तरह भागे लेकिन उधर का रास्ता बंद होने का बाइक से जैसे ही रिटर्न होकर मुख्य सड़क पर आए. महिला का शोर सुनकर जुटे लोगों ने उनको पकड़ लिया.

उस दौरान कुंदन कुमार ने बताया कि बीते दिन उसके घर के सदस्य टोटो से घर लौट रहे थे. तभी उसी स्थान पर बाइक सवार दोनों चचक्कों के द्वारा उनका मोबाइल झपट लिया गया था. फिलहाल पुलिस दोनों उचक्कों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा उनका नाम पता पूछे जाने पर लगातार नाम और पता बदल रहे थे. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *