महिला का फंदे से लटकता मिला शव ; मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के गड़खा थाना अंतर्गत सरगट्टी गांव में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मृत महिला गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी अभय कुमार सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अंजना कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि घर में सभी लोग भोजन करके सो गये.

सुबह में जब अंजना काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो घर वालों ने उसके कमरे में झांका तो वह फंदे से लटकती हुई पाई गई. जिसके बाद इस बात की सूचना गड़खा थाना अध्यक्ष को दी गई. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *