मतदाता जागरूक रथ को हरी झंडी दिखा कर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया रवाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को मतदाता जागरुकता रथ रवाना किया गया. रथ को हरी झंडी दिखाते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि चुनाव आयोग के अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वीप के तहत रथ रवाना किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के निदेश पर निकाले गए ये दोनों रथ सभी 20 प्रखंडों का दौरा करेंगे.

बैनर पोस्टर्स से आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ से ध्वनि विस्तारक यंत्र पर जिंगल और निदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जायेगी.उसपर मौजूद कर्मी हैंडबिल का वितरण करने के साथ ही आवश्यक जानकारियां देंगे. श्री इकबाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निदेश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान बुधवार से शुरू किया गया है. इसी की जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह रथ निकाला गया है.

इस जागरूकता अभियान का लक्ष्य सारण में 18 से 19 आयु वर्ग के शत प्रतिशत युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करना, महिला मतदाताओं के अनुपात को प्रति 1000 पुरुष के मुकाबले 898 से बढ़ा 954 करना तथा आधार सीडिंग को शत प्रतिशत पूरा करना है. उन्होंने आयोग के नई पहल की जानकारी देते हुए कहा कि उन युवाओं के नाम भी सम्मिलित करने की अनुमति दी गई है जो आने वाले समय में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं.

अर्हता तिथि पूरी होते ही उनका नाम स्वतः मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा. उन्होंने स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाताओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत पर बल देते हुए उनसे मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने की अपील की. मौके पर प्रधान सहायक विनय कुमार चौधरी, सहायक रंजन कुमार, मनीष कुमार सिंह, विकास कुमार प्रसन्नजीत कुमार, हरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *