मंदार पर्वत, बौंसी में 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले फोटो प्रदर्शनी का कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने किया उद्घाटन

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर द्वारा मंदार पर्वत, बौंसी (बांका) में 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी तथा 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने बौंसी में आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया. उनके द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया. आजादी दिलाने वाले गुमनाम सपूतों को याद करते हुए उन्होंने उन्हें नमन किया.

केंद्र सरकार द्वारा 8 वर्षों में किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश विदेश स्तर पर किए गए काम की चर्चा की.इस अवसर पर बौंसी के प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, उप प्रमुख प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे. विशेष रूप से 27 जनवरी 2023(शुक्रवार) को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ संवाद कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सेल्फी स्टैंड लगाया गया है जो कि छात्रों के लिए उत्साह का केंद्र बना हुआ हैं. साथ ही भारत को पहली बार जी 20 की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में सेल्फी भी पीएम स्टैंड भी लगाया गया है, जहां पर अतिथियों तथा दर्शकों ने सेल्फी खिंचवाई.

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फोटो प्रर्दशनी में 100 से अधिक पैनल लगाए गए हैं, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं बिहार के नायकों को दर्शाया जा रहा है. साथ ही इसमें केंद्र सरकार की 8 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी है. उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूप से बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जा रही है.

 

आज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, पुरस्कृत होने वालों में आर्या आनंद, आद्या आनंद, स्वाति प्रिया, विद्या कुमारी, साईश्री, आर्या कुमारी आदि शामिल रहे. इस अवसर पर सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन झा, राजा आलम, दूरदर्शन के बांका संवाददाता नंद कुमार निर्मल भी उपस्थित थे. इस प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश निः शुल्क है.कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन 16 जनवरी को किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *