भावभीनी श्रद्धांजलि उस मां को जिसने देश को यशस्वी प्रधानमंत्री दिया ; नहीं रही प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अब इस लोक में नहीं रही. उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. आज 30 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह 06:30 बजे उनका निधन हो गया. वह 100 वर्ष की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए गांधीनगर ले जाया गया. जैसे ही उनके मां का निधन का समाचार प्रसारित हुआ देशवासियों में शोक की लहर दौड़ गई.

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी मां के निधन की जानकारी

अपनी मां के निधन की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. मैं जब उनसे 100 वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि डामरो बुद्धिथी, भवन वो शुद्धिथी यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का एक 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है. श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला. मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *