भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में संपन्न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या स्थित हिन्दू धाम के प्रांगण में सम्मन्न हुआ. आज खुला सत्र वशिष्ठ मंदिर के सभागार में राजेश्वर कुंवर की अध्यक्षता में समपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रुप में श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख एवं पूर्व सांसद ब्रम्हर्षि डाक्टर रामविलास वेदान्ती महाराज ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी घोषित करने के लिए वे प्रधानमंत्री मोदी से बात एवं वर्तमान संचार मंत्री से बात करेंगे.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बन सकता है, धारा 370 समाप्त हो सकता है, तीन तलाक समाप्त हो सकता है, तो अंग्रेजों ने जिस कानून के द्वारा डाक विभाग के तीन लाख से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवकों को गुलाम बनाकर रखा है उसे भी निरस्त कराकर रहेंगे. सदन ने अगले तीन साल के लिए नई कार्यसमिति का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया.

बिहार के सारण जिले के जलालपुर प्रखण्ड के किशुनपुर निवासी एवं मंगोलापुर शाखा डाकघर में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत राजेश्वर कुंवर को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिनेशधर दूबे को राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया तथा इसके साथ ही 15 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया. मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मजदूर संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. अध्यक्षीय भाषण के साथ सभा समाप्त हुई.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *