भाजपा ने विश्वासघात के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, कहा “नीतीश का हो गया नैतिक पतन बिहार को फिर से नितीश ने गर्त में ढकेला”

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – नीतीश कुमार के दलबदल पर भाजपा के द्वारा छपरा शहर के नगरपालिका चौक पर ‘जनादेश के खिलाफ विश्वासघात’ को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के विकास की बात करने वाले नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी और से मतलब नहीं रखते. वह अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिए और कुर्सी प्रेम के लिए किसी हद तक जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नैतिक पतन हो गया है. जिस बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने के लिए भाजपा ने नीतीश कुमार को नेता एवं मुख्यमंत्री बनाने का काम किया उसी बिहार को नीतीश कुमार ने जंगलराज में धकेलने का काम किया है. नीतीश कुमार की गलत नीतियों एवं घमंड के कारण बिहार के नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं. शराब के नशे में लोगों की मौतें हो रही है. वहां वह अपने सत्ता के नशे में आज बिहार को एक बार फिर जंगलराज में ले जाने का काम किया है.

वह शायद भूल गए कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार का नेता और मुख्यमंत्री बनाया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गलत नीतियों का भारतीय जनता पार्टी ने जब विरोध शुरू कर दिया तो नीतीश कुमार को यह बातें अखरने लगी. जिस बिहार को भाजपा ने अपनी मेहनत लगन और लोगों के विश्वास से विकास के पटरी पर लाने का काम किया, उसे नीतीश कुमार ने ध्वस्त करने का कार्य किया है. नितीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. भारत में प्रधानमंत्री की कुर्सी भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षित कर रखी है. भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं बिहार के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रही है और प्रयासरत रहेगी. नीतीश कुमार का कोई ऐसा सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं.

नीतीश कुमार ने बिहार एवं बिहारियों के साथ धोखा किया है. धरना प्रदर्शन के मौके पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज के सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जनक सिंह, विनय सिंह, मंटू सिंह सहित अन्य नेतागण एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *