ब्रेकिंग : अंतत: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा हो गई रद्द ; आगामी 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी अगले आदेश तक स्थगित

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि 01 अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसे केन्द्रीय चयन पर्षद ने रद्द कर दिया है. प्रश्न पत्र लीक होने के बाद केन्द्रीय चयन पर्षद ने यह फैसला लिया है. साथ ही 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा भी अगले आदेश के लिए स्थगित किया गया है.

बता दें कि 01 अक्टूबर (रविवार) को दो पाली में लिखित परीक्षा ली गयी थी. जिसमें भारी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. उस दौरान दोनों पाली में काफी संख्या में ब्लूटूथ डिवाइस एवं उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ अभ्यर्थी पकड़े गए थे. इसके अतिरिक्त अन्य स्रोतो से भी ऐसी जानकारी प्राप्त हुई थी कि परीक्षा के प्रश्नों के तथाकथित उत्तर सादे पन्नों पर मात्र SI No. के सामने उत्तर लिखकर मोबाईल एवं अन्य तरीकों से कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कर लिये गये हैं.

विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में काफी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा इन उत्तरों की नकल करते हुए और चीट-पुर्जा के साथ पकड़े गये थे. इन सभी अभ्यार्थियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया सुनियोजित ढंग से संगठित गिरोह द्वारा ऐसा किया गया प्रतीत होता है. अनुसंधान के क्रम में इस तरह के और मामले प्रकाश में आने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है. इन क्रियाकलापों के कारण पर्षद की लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *