बालू माफियाओं ने किया खनन इंस्पेक्टर के वाहन पर किया हमला तो गाड़ी में छुपकर बचाई जान

0 minutes, 1 second Read

ARRAH / BUXAR DESK – बिहार के बक्सर में खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे के वाहन पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया. जिसमें इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं हैं. दरअसल खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे बक्सर से यूपी में हो रहे लाल बालू के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण पर निकले थे. उसी दौरान बालू मा’फियाओं ने उनके वाहन पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. उस दौरान पत्थर का एक टुकड़ा उनके सिर से जा टकराया. जिसमें वह मामूली रूप से चोटिल हुए.

 

हमले के बाद वाहन में ही छुपकर चालक और अधिकारी ने जान बचाया. इस घटना के बाद खनन इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि किसी भी बालू माफिया को पुलिस नहीं पकड़ पाई है. जिस कारण खनन विभाग के अधिकारी दहशत में है. हमले में वाहन के बैक लाइट का शीशा टूट गया है.

घटना की जानकारी देते हुए खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे ने बताया कि निरीक्षण करने के लिए राजपुर के इलाके में निकले थे. जंहा से बड़े पैमाने पर बालू का तस्करी बिहार के बक्सर से यूपी में होता है. गाड़ी जैसे ही रोहिणी भान की तरफ बढ़ी उसी समय हमला हुआ. विभागीय सूत्रों की माने तो बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने में ना तो वरीय अधिकारी खुलकर मदद करते हैं और ना ही पुलिस साथ देती है.

जिसके कारण छोटे पदाधिकारियों पर अक्सर इस तरह के हमले होते हैं. कार्रवाई करने के दौरान छोटे पदाधिकारियों को भेजकर वरीय अधिकारी खुद ऐसी कमरे में बैठकर आराम फरमाते हैं और घटना हो जाने के बाद भी कोई बड़ा एक्शन नहीं लेते हैं. जिसके कारण बिहार की राजधानी पटना से लेकर दूरदराज के इलाकों तक इन बालू माफियाओं का आतंक चरम सीमा पर है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *