बाबा महेंद्र नाथ पूजा करने जाने से पूर्व स्नान करने के दौरान डू’बने से युवक की मौ’त ; श’व की तलाश जारी

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर ओपी क्षेत्र स्थित चैनपुर पुल के समीप नदी में डूब कर एक युवक लापता हो गया. जिसके बाद उसके शव की तलाश जारी है. लापता युवक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी शशि भूषण सिंह के पुत्र ऋषिकांत सिंह के रूप में पहचान हुई है. बताया जा रहा है ऋषिकांत सिंह अपने घर से बाबा महेंद्रनाथ धाम पूजा करने को लेकर दोस्तों के संग जा रहा था. तभी वह पुल से नहाने को लेकर नदी में चलांग लगा दी.

उस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. जिसके बाद उसके साथ पूजा करने जाने वाले दोस्तों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नदी में युवा की तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश गोताखोरों के माध्यम से की जा रही थी. वहीं सूचना के बाद उक्त युवक के घर वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *