बगीचे में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव ; सनसनी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मांझी थाना अंतर्गत तेघरा बगीचा में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकते देख सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद काफी संख्या में लोग बगीचे में एकत्रित हो गए और इस बात की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा. जिसके बाद शव की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी अर्जुन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई.

सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे और रोना पीटना शुरू कर दिया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वही परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे. बताया जा रहा है कि अनिल सिंह के परिवार में विवाद चल रहा था. जिसको लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा गांव से दूर तेघरा भविष्य में जाकर फंदा लगाया गया होगा. फिलहाल यह जांच का विषय है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *